फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी पंचायत समिति की बैठक में उठे सड़क और पानी के मुद्दे, उच्चाधिकारी रहे नदारद, कर्मचारी नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब

विज्ञापन
पंचायत समिति आनी की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई चर्चा। संवाद
विज्ञापन
आनी पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक में गरमाए सड़क, पानी के मुद्दे
विज्ञापन


पिछली बैठक के प्रस्तावों सहित नए प्रस्तावों पर किया गया विचार-विमर्श

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पंचायत समिति आनी की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को पंचायत समिति हाल में हुई। बीडीसी अध्यक्ष विजय कंवर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्रवाई की पुष्टि पर चर्चा की गई। शवाड़ और दलाश में पुलिस चौकी खोलने, विभिन्न सड़क मार्गों को दुरुस्त करने, पेयजल योजनाओं को सुचारु करने को लेकर पूर्व के प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं बैठक में विभागों के उच्चाधिकारियों के नदारद रहने पर नाराजगी जताई गई।
बैठक में राणाबाग क्षेत्र से मुहान और करशैईगाड क्षेत्र में रविवार को भी बस चलाने की मांग सदस्यों ने की। सदस्यों ने कहा कि रविवार को बस सेवा न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बालू क्षेत्र की जनता पिछले काफी समय से बस सुविधा से वंचित है। सदस्यों ने सड़क को जल्द दुरुस्त करने की भी मांग उठाई। पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सैम ने आनी में नई स्ट्रीट लाइट लगाने और बस स्टैंड के साथ नेचर पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा। वहीं, सदस्य पूर्ण शर्मा ने रानाबाग में खराब सड़क की दशा सुधारने और शमाशर-कराणा-कुंगश उठाऊ सिंचाई योजना के कार्य को जल्द पूरा करने की मांग रखी।
विज्ञापन


आनी डिपो में बसें उपलब्ध करवाने के बीते प्रस्ताव पर बैठक में यह जानकारी प्रदान की गई कि सरकार ने 10 अतिरिक्त बसें आनी डिपो में जोड़ने को लेकर हामी भर दी है। पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों के नए प्रस्ताव और मांगों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अध्यक्षा विजय कंवर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए, क्योंकि निचले कर्मचारियों के पास संतोषजनक जवाब उपलब्ध न होने के कारण समिति सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की और सभी विभागों से अपील की है कि बैठक में सभी विभागाध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहें।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के नदारद रहने से समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान

वहीं, उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के निरमंड सब डिवीजन से कोई भी अधिकारी बैठक में आमंत्रित करने के बावजूद उपस्थित नहीं होते हैं। इस कारण आनी ब्लॉक में पड़ने वाली निरमंड सब डिवीजन की सड़कों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट करते हुए आगामी बैठकों में उपलब्ध होने को कहा। इस मौके पर कार्यकारी बीडीओ अंजना शर्मा, पीआई पूर्ण ठाकुर, मुकंद शर्मा, जीवन ठाकुर, संदीप ठाकुर, आत्मा राम, डॉ नवनीत, आशा, आशा ठाकुर, जोत राम, पूर्ण शर्मा, रमिला, भावना ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें