फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा-बाघी मार्ग पर परमेश्वरी ढांक से 900 मीटर खाई में गिरी ट्रेवलर

विज्ञापन
accident on Narkanda-Baghi road, two tourist died
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। शिमला जिले के नारकंडा-बाघी मार्ग पर बुधवार शाम एक टेंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 900 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक टेंपो ट्रेवलर गहरी खाई में गिर गया। ननखड़ी से करीब 30 किलोमीटर दूर पेश आए सड़क हादसे के समय ट्रेवलर में 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 14 सैलानियों का दल हरियाणा से नारकंडा हाटू और सिद्धपुर घूमने आया था।
सिद्धपुर से करीब दो किलोमीटर पीछे परमेश्वरी ढांक में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना टिक्कर और खमाडी के युवाओं ने पुलिस थाना ननखड़ी को दी और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली थी जबकि, 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। ये पर्यटक कहां से आए थे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि नारकंडा-बाघी मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अब तक 2 लोगों की मौत होने की सूचना है। पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हैं। वह स्वयं मौके पर जा रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें