फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर पदम छात्र स्कूल में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज

विज्ञापन
लॉगों भविष्य ज्योति
विज्ञापन
25 स्कूलों ने करवाया पंजीकरण, मेधावी छात्र होंगे सम्मानित
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर के सभागार में 11 जुलाई शुक्रवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में रामपुर उपमंडल और आसपास स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका एस्पायर आईआईटी एवं मेडिकल शिमला की रहेगी। समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस वर्ष के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर के सभागार में शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राएं सुबह 8.30 से 10.00 बजे तक पहुंचकर अपनी सीटें सुनिश्चित करें। टॉप पांच-पांच में कक्षा 7वीं से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। रामपुर उपमंडल से 25 स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों का पंजीकरण करवा दिया है। रजिस्टर्ड विद्यालय के विद्यार्थियों को ही सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें