रामपुर बुशहर। उपमंडल के मिनी सचिवालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हुआ। तीसरे चरण में 101 से 156 बूथ के बीएलओ और छह बीएलओ सुपरवाइजर को पंचायती राज चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया। इलेक्शन कानूनगो राहुल ने सभी चुनाव कर्मियों को चुनाव में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया।संवाद