फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पौड़ीया स्कूल में प्रवक्ताओं सभी पद खाली, छात्र पलायन को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक नेरवा और चौपाल के स्कूलों करवा रहे बच्चों की एडमिशन इंग्लिश, हिंदी, इतिहास और राजनीति शास्त्र पढ़ाने वाला नहीं कोई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



चौपाल (रोहड़ू) । प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सरकार के बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावे हवा होते दिखाई दे रहे हैं। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौड़ीया इसका साफ उदाहरण है। इस स्कूल में प्रवक्ताओं के सभी पद खाली चल रहे हैं, जिससे 58 से अधिक छात्रों का भविष्य संकट में है। पचास फीसदी छात्र इस स्कूल से पलायन कर नेरवा और चौपाल के स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं। इस स्कूल में शारीरिक शिक्षक के अलावा प्रधानाचार्य सहित सभी विषयों के प्रवक्ताओं के पद खाली हैं। स्कूल में प्रधानाचार्य का पद दो वर्षों से खाली है। इसके अलावा प्रवक्ता इंग्लिश का पद दो, प्रवक्ता हिंदी का पांच, प्रवक्ता इतिहास का दो और प्रवक्ता राजनीतिशास्त्र का पद पांच साल से खाली है। प्रवक्ता जियोग्राफी का पद छह महीने से खाली है और टीजीटी के दो पद एक वर्ष से खाली हैं। हाई स्कूल का स्टाफ जमा एक और जमा दो की भी कक्षाएं लगा रहा है। स्टाफ की कमी के चलते अभिभावक अपने बच्चों की एडमिशन 25 किलोमीटर दूर नेरवा और 30 किलोमीटर दूर चौपाल के स्कूलों में करवा रहे हैं। इस कारण अभिभावकों पर किराये के कमरों का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। स्कूल में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ रहे हैं और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपने बच्चों को अन्य स्कूल में शिफ्ट करने में असमर्थ हैं।

स्कूलों में जल्दी भरे जाएं खाली पद



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पौड़ीया के अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष सीताराम, प्रधान ग्राम पंचायत तपेंद्र मोहन शर्मा, पंचायत समिति सदस्य बबली चौहान, मन कुमारी, दिवा देवी, राकेश, अत्तर सिंह, हकिंदर सिंह, कमल, प्रमोद, सुमन, ममता, सरोज, वीना, अशोक रांटा, मनोज, देवेंद्र, ज्ञान सिंह आदि ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि इस स्कूल में शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए, ताकि इस दुर्गम क्षेत्र के छात्रों को अपने गृह क्षेत्र में ही उचित शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार को भेजी सूची

पौड़ीया स्कूल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे प्रधानाचार्य मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा केवल राम चौहान ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते काफी परेशानी हो रही है। खाली पदों की सूची सरकार को भेजी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें