फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनारसा पंचायत में किसानों को कृषि योजनाओं बारे किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की सनारसा पंचायत में कृषि विभाग रामपुर ने दो दिवसीय कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. पीडू राम ने किसानों को कृषि योजनाओं और प्राकृतिक कृषि करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने किसानों को मिट्टी की जांच करवाने और सैंपल भी एकत्रित किए। उन्होंने विभाग की चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को सोलर पैनल लाइट, खेतों की फेंसिंग, बांस की खेती, पॉलिहाउस पोलिनेट, कृषि यंत्र, फसल बीमा योजना सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में किसानों को 50 से 80 फीसदी तक सब्सिडी मुहैया करवाई जा रही है।
दो दिवसीय शिविर में पंचायत के सभी गांव से किसान पहुंचे और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। शिविर के समापन पर किसानों को मटर का बीज भी आवंटित किया गया। इस मौके पर सनारसा पंचायत प्रधान मस्तराम, उपप्रधान अजय नेगी, निशा चौहान, सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें