फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराला फल मंडी में 26 से शुरू होगी सब्जियों की खरीद-फरोख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अपर शिमला के किसान अब सैंज की पराला फल मंडी में सब्जियां बेच पाएंगे। इसके लिए एपीएमसी ने बुधवार को पराला में आढ़तियों के साथ बैठक कर फल मंडी में सब्जियों की खरीद-फरोख्त को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

सब्जियों की खरीद, ट्रांसपोर्टेशन और अन्य प्रबंधों पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि 26 अप्रैल से पराला फल मंडी में सब्जियों की खरीद-फरोख्त होगी। इस दौरान एपीएमसी शिमला किन्नौर की अध्यक्ष नरेश शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले पल्लेदारों के लिए पहचान पत्र जारी करने का भी आश्वासन दिया गया। ताकि सब्जियों की खरीद को जल्द सुनिश्चित बनाया जा सके। इस दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि मंडी में सेब सहित अन्य फलों का कारोबार होता था, लेकिन अब करोना संक्रमण के कारण ढली मंडी में भीड़ की आशंका को देखते हुए इस मंडी को किसानों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी में सामाजिक दूरी बनाए रखने, वाहनों का सैनिटाइजेशन, सब्जी के वाहनों की आवाजाही और मंडी में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एपीएमसी द्वारा संपूर्ण उचित कदम उठाए जाएंगे। ठियोग की बलग, सैंज, टियाली, धमांदरी, बलघार आदि पंचायतों व जिला सिरमौर के गिरिपार के इलाकों से बड़े पैमाने पर सब्जियों की पैदावार होती है। इन इलाकों के सब्जी उत्पादकों को फूलगोभी, मटर, फ्रेंचबीन और अन्य उत्पाद बेचने के लिए ढली और सोलन का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब किसानों को घर के नजदीक सब्जी मंडी की सुविधा मिलने से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें