फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निचले क्षेत्रों में स्टोन फ्रूट की ओर बढ़ रहा बागवानों का रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर और ननखड़ी में बादाम, प्लम और अन्य गुठलीदार फलों के बगीचे तैयार करने में जुटे बागवान
विज्ञापन

सेब की अपेक्षा कम खर्च कर तैयार कर रहे बगीचे, आर्थिकी हो रही मजबूत
मौसम अनुकूल न होने के चलते बागवानों की सेब के प्रति कम हुई रुचि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मौसम अनुकूल न होने के कारण अब बागवान निचले क्षेत्रों में स्टोन फ्रूट के बगीचे तैयार कर रहे हैं। चार-पांच साल से बागवानों का बादाम, प्लम की विभिन्न किस्मों सहित अन्य गुठलीदार फलों की ओर रुझान बढ़ा है। सेब की अपेक्षा कम खर्च कर गुठलीदार फलों के बगीचों को तैयार करने में बागवान जुटे हुए हैं और आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं।
रामपुर के कोटगढ़ के निचले क्षेत्रों भद्राश, नीरसू, दत्तनगर, तलाई, राजपुरा, खनोटू, खखरोला, कलना, रचोली, खनेरी और रतनपुर में बागवान प्लम की विभिन्न किस्मों के बगीचे तैयार करने में जुटे हुए हैं। रेडब्यूट, सेेंटारोजा, अर्ली क्वीन, मेरीपोजा, ब्लैक एंबर और ब्लैक स्प्लेंडर सहित कई अन्य किस्म के पौधे लगा रहे हैं। वहीं, ननखड़ी तहसील के देलठ सहित अन्य क्षेत्रों में भी प्लम के अलावा बादाम के बगीचे तैयार कर रहे हैं। सेब की अपेक्षा गुठलीदार फलों के बगीचों को तैयार करने में खर्च भी कम होता है। वहीं निचले क्षेत्रों में सेब के लिए मौसम अनुकूल न होने के कारण भी बागवानों की रुचि अब गुठलीदार फलों की ओर बढ़ी है। निचले कई क्षेत्रों में सेब के पौधे हटाकर बागवानों ने प्लम के पौधे रोपकर बगीचे तैयार कर लिए हैंं। सेब के लिए आवश्यक चिलिंग ऑवर्स पूरे न होने के कारण पौधे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं और बागवानों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे में सेब की अपेक्षा बागवान गुठलीदार फलों के बगीचे तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

राकेश चौहान, राधाकृष्ण, किशोर कुमार, सुरेंद्र, रणवीर, कुलवंत, सरस्वती सहित अन्य बागवानों ने बताया कि कई साल से मौसम अनुकूल न होने के कारण अब प्लम के बगीचे तैयार कर रहे हैं। बादाम, जापानी फल सहित अन्य गुठलीदार फलों की ओर भी चार-पांच साल से बागवानों का काफी रुझान बढ़ा है। सेब की अपेक्षा खर्च कम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट
उद्यान विभाग रामपुर के विषय विशेषज्ञ डॉ. संजय चौहान बताते हैं कि बीते चार-पांच साल से रामपुर और ननखड़ी के निचले क्षेत्रों में गुठलीदार फलों की मांग काफी बढ़ी है। बागवान गुठलीदार फलों के बगीचे तैयार कर रहे हैं। शुरुआती दौर में बाजार में फल कम होने के कारण गुठलीदार फलों के दाम अच्छे मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें