फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नस्लीय टिप्पणी पर भड़के किन्नौर के लोग, निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा के व्यवसायी पर लगा स्थानीय लोगों को चीनी कहने का आरोप
विज्ञापन


बाहरी लोग व्यवसाय करें, लेकिन जनजातीय लोगों के हितों का हनन न करें : नेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले किन्नौर के लोग कांगड़ा के एक व्यवसायी की ओर से नस्लीय टिप्पणी करने पर भड़क गए हैं। लोगों ने शनिवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रोष निकालकर नारेबाजी की। लोगों को आरोप है कि रिकांगपिओ में व्यवसाय करने वाले कांगड़ा के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ऊपरी किन्नौर के लोगों को चीनी कहकर संबोधित किया था।
विज्ञापन


शनिवार को लोग रामलीला मैदान की पार्किंग में एकत्रित हुए और पीएनबी तक नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली। रैली की अगुवाई पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी ने की। हितेश नेगी ने कहा कि रोष ऐसे लोगों के प्रति है जो जनजातीय जिले में रहकर यहां के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और जनजातीय नियमों, कानूनों को चुनौती देते हैं। पिछले कुछ वर्षों से ऐसा ही हो रहा है। ऐसे लोगों को संदेश देने के लिए जनजातीय लोगों की ओर से रोष प्रकट करना जरूर हो गया था। कहा कि लोग यहां व्यवसाय करें, लेकिन यहां के स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन न करें। कहा कि रिकांगपिओ में काम करने वाले कांगड़ा के व्यापारी ने अपमानजनक और भ्रामक टिप्पणियां की हैं। पूह क्षेत्र के लोगों को चीनी मूल का बताते हुए उनकी भारतीय नागरिकता पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि इससे पहले भी पूह के लोगों ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर जनजाति संरक्षण कानून के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें