फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में कांग्रेस ने पेपर लीक और छात्र बर्बरता के खिलाफ निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सांगला में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली। रैली पेपर लीक, चंद्रा चौरी और दिल्ली में छात्रों से हुई बर्बरता के विरोध में आयोजित की गई। कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन हुआ। रैली सांगला के कला मंच से शुरू होकर स्थानीय बाजार होते हुए एसबीआई तक पहुंची। इसके बाद यह वापस कला मंच पर आकर समाप्त हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर छात्रों के सम्मान में जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार पर छात्रों के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश नेगी और पूर्व एचपीएमसी निर्देशक रघुवीर सिंह नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, बीडीसी सदस्य कृष्णा नेगी, प्रधान रामजीलाल नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील नेगी, सांगला, बटसेरी, बोनिंगसारिंग, कामरू, थैम गारंग ग्राम कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें