फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली जनाक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल का मांगा हिसाब, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

मंत्री जगत नेगी किन्नौर की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम : सूरत नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और किन्नौर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा कल्पा मंडल ने शनिवार को जनाक्रोश रैली निकाली। मंडल अध्यक्ष कंवर सिंह की अध्यक्षता में रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनता के सवालों का जवाब दो, किन्नौर के विकास का हिसाब दो के नारे लगाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए करीब चार वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन किन्नौर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित कई मूलभूत समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सरकार से पिछले चार वर्षों के विकास कार्यों का हिसाब मांग रही है।
विज्ञापन

रैली के मुख्य वक्ता सूरत नेगी ने स्थानीय विधायक एवं मंत्री जगत सिंह नेगी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से सत्ता में रहने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने के बावजूद किन्नौर की कई समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने स्थानीय विधायक से अपने कार्यकाल की उपलब्धियां और लंबित विकास कार्यों का जनता के समक्ष हिसाब रखने की मांग की।
विज्ञापन

जनाक्रोश रैली को भाजपा जिला किन्नौर अध्यक्ष यशवंत नेगी, हकीम नेगी, नरेंद्र नेगी और इंदर सैन नेगी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार की नीतियों और स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए किन्नौर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कहा कि पार्टी किन्नौर के प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाब मांगती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें