फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से उगाए अफीम के 2096 पौधे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की सरपारा पंचायत में पुलिस ने अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती बरामद की है। पुलिस ने चार लोगों के खेतों में छापे मार कर अफीम के 2096 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना झाकड़ी के तहत मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस का दल सरपारा पंचायत में गश्त पर निकला था। इस दौरान पुलिस ने थिसू देवी पुत्री रामसुख, गांव खुडना, डाकघर सरपारा, तहसील रामपुर की जमीन से अफीम के 515 पौधे बरामद किए। दूसरे मामले में चेत राम, पुत्र बालक राम, गांव खुडना, डाकघर सरपारा, तहसील रामपुर की भूमि पर लगे अफीम के 553 पौधे बरामद किए। वहीं तीसरे मामले में पुलिस ने बागमल देवी पुत्री श्याम चंद, गांव कंधार, डाकघर सरपारा, तहसील रामपुर के खेत से 616 पौधे और चौथे मामले में शेर सिंह पुत्र सीता राम, कंधार, डाकघर सरपारा, तहसील रामपुर के खेत से अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 412 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि चार लोगों पर अफीम की अवैध खेती करने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। उन्होंने चेताया कि अवैध कार्योें में संलिप्त लोगों पर पुलिस नजर बनाए हुए है, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें