फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिब्बा कंडे में लकड़ी काटते गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। मूरंग तहसील के अंतर्गत रिब्बा कंडे में लकड़ी काटने गए एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। रिब्बा पंचायत प्रधान प्रेम प्रकाश ने पुलिस थाना मूरंग को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमान सिंह (55) पुत्र रतन लाल अपने गांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर कंडे में अपने चचेरे भाई के साथ लकड़ी लाने गया था। वहां देवदार के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने लगा, लेकिन लकड़ी काटते समय उसका पैर फिसल गया और 40 फीट नीचे गिर गया जिससे उसके सिर और टांग में गंभीर चोटें आ गई। कमान सिंह के चचेरे भाई ने गांव वालों से किसी तरह संपर्क कर घायल अवस्था में उसे उपचार के लाने लगा। सिर में गहरी चोट आने के कारण कमान सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी मूरंग दिलीप चंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का सीएचसी पूह में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, किन्नौर के एसपी एसआर राणा ने बताया कि पेड़ से नीचे गिरने से रिब्बा निवासी कमान सिंह ही मौत हो गई ह।ै पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें