फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 83 ग्राम चिट्टा मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, कुल छह आरोपी पुलिस ने दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय मुख्य सरगना छठे आरोपी को नेपाल भागने से पहले पकड़ लिया है। थाना रोहड़ू में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा 2 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। इसमें पंचायत के दो युवकों को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजेंद्र उर्फ छोटू निवासी गांव सुंधा, क्षेत्र चिड़गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले पंजाब के दो युवकों जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को मेहंदली पुल के पास गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की और आरोपियों के बैंक खातों व डिजिटल साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि यह नशीली खेप चिड़गांव क्षेत्र के कुछ लोगों की ओर से मंगवाई गई थी। इसके आधार पर थाना रोहड़ू पुलिस ने 10 फरवरी को ख़शधार, गोस्कवाड़ी तथा सुंधा (चिड़गांव) क्षेत्र से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस की ताजा कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना विजेन्द्र उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। डीएसपी प्रणव चौहान का कहना है कि यह गिरोह क्षेत्र में नशे की सप्लाई से जुड़ा हुआ था और इसके नेटवर्क के अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें