फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल यातायात नियमों पर किया जागरूक

विज्ञापन
कुमारसैन कॉलेज के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर दिया सडक़ सुरक्षा का संदेश। स्रोत : कॉल
विज्ञापन
कुमारसैन। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन के रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय परिसर से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच तक निकाली गई। रैली के जरिये विद्यार्थियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूक किया। विद्यार्थियों ने वाहनों को रोककर सड़क सुरक्षा पालन, चालकों और राहगीरों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. भूषण आजाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। छोटी से छोटी सावधानियां अनेक दुर्घटनाओं को रोक सकती हैं। सभी को सड़क नियमों का पालन करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं। रैली के बाद उपस्थित लोगों को हलवा भी वितरित किया गया। इस मौके पर डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. आशीष कुमार चौहान, शीनम राजटा और लीना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें