फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू हुई नप की कार्रवाई

विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को अतिक्रमणकारियों का सामान ले जाती नगर परिषद। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नप ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को नप के अधिकारियों ने रामपुर बाजार और नेशनल हाईवे पांच के साथ बैठे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले लोगों का सामान भी जब्त कर लिया। नप अध्यक्ष ने शहर के दुकानदारों को हिदायत दी है कि वे अपनी दुकानों के सामने चारपाई लगाने की अनुमति न दें।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रामपुर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में अतिक्रमण की समस्या बीते कई वर्षों से विकराल रूप धारण किए हुए है। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में रोजाना हजारों लोगों, स्कूली बच्चों सहित खरीदारों का आना-जाना रहता है। शहर के मुख्य मार्ग में ही अतिक्रमण के कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसी को देखते हुए नगर परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष ने अतिक्रमण हटाने को लेकर मुहिम छेड़ी है। नप अध्यक्ष ने पहले 21 फरवरी तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। नप अधिकारियों ने मुख्य बाजार, चौधरी अड्डा और नेशनल हाईवे पांच पर हुए अतिक्रमण को हटाया और सामान जब्त किया।
नप की कार्रवाई के बाद भी फिर डटे व्यापारी
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह नगर परिषद के अधिकारियों ने अतिक्रमण पर कार्रवाई तो की, लेकिन दोपहर बाद फिर से उनका सामान रास्तों पर सज गया। ऐसे में नप की यह कार्रवाई क्या रंग लाती है, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष सुमन घाघटा ने बताया कि शहर में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नप की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बाजार में सब्जी बेचने वालों के लिए नगर परिषद जगह का चयन कर रही है। जल्द जगह निर्धारित कर सब्जी विक्रेताओं को वहां बैठाया जाएगा। उन्होंने शहर के व्यापारी वर्ग से आह्वान किया है कि वे अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें