फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलवी में खाई में गिरी गाड़ी; 2 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल के केलवी पंचायत के तहत दोपहर बाद नैरा-सोई कराना मार्ग पर एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी सोई की तरफ जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 2 अन्य को गंभीर हालत में ठियोग सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। गाड़ी गिरने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इनमें से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतकों में एक 22 साल का युवक हैप्पी है, जो सोई गांव का रहने वाला है। वहीं, दूसरी एक महिला जिसकी उम्र 64 साल है, वह कथोग गांव की रहने वाली है। इसके अलावा ठियोग अस्पताल भेजे गए दो घायलों में 24 साल का लोकेंद्र, जो दारो गांव का रहने वाला है और एक महिला 64 वर्षीय निर्मु शामिल है। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की पुष्टि डीएसपी ठियोग कुलविंद्र ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें