फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशाडा में खाई में गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर थाने के तहत पशाडा के समीप एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार खनेरी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना की जानकारी पशाडा निवासी बिहारी लाल ने पुलिस को दी। मुख्य आरक्षी राजेश कुमार ने कहा कि रविवार देर रात करीब 12 बजे पशाडा के समीप एक कार एचपी 06ए-4930 सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में तीन व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और खनेरी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें