फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज में बोलेरो पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन ( रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत सैंज में सोमवार सुबह एनएच-पांच पर एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बोलेरो कैंपर एचपी 35-0178 सैंज से रामपुर की ओर जा रही थी कि अचानक सैंज बाजार से थोड़ी दूर आगे जाकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी में सवार रजनीकांत (32) पुत्र जीवन कुमार गांव डकोलड़ रामपुर को पुलिस ने अस्पताल कुमारसैन पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कुमारसैन ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें