फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेवरी कैंची में मारूतीकार गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल के तहत कनेवरा कैंची के पास बुधवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कनेवरा कैंची के समीप बुधवार देर शाम एक कार खड़ी थी। गाड़ी में केवल चालक ही सवार था। इस दौरान अचानक गाड़ी चल पड़ी और सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक पुलिस को पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुलदीप (31) निवासी क्यारकु (रोहड़ू) के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें