शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के पांडाधार मार्ग में अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। वहीं, घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार देने के बाद घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी35-6088 में तीन लोग ननखड़ी से निरथ की ओर जा रहे थे। अचानक पांडाधार के पास कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में तारा चंद आयु 58 पुत्र श्यामा राम गांव जेजेड उपतहसील नित्थर जिला कुल्लू और सीमा देवी आयु 31 पत्नी दीवान चंद गांव जेजेड उपतहसील नित्थर जिला कुल्लू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक हरजीत पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव जेजेड उपतहसील नित्थर जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।
खनेरी अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि निरथ ननखड़ी सड़क पर पंाडाधार के पास कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।