फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर थाना के अंतर्गत एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 7 शीशमहल के निवासी आदित्य आयु 23 पुत्र वेद प्रकाश ने अपने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शीश महल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें