रामपुर बुशहर। शनि मंदिर खनेरी के पास शनिवार सुबह एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक घायल हो गया है और खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह शनि मंदिर खनेरी के समीप एक ऑल्टो कार एचपी 06 4366 सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में चालक घायल हो गया है। जैसे ही स्थानीय लोगों को दुर्घटना का पता चला तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को गाड़ी से बाहर निकाला। उसके बाद घायल चालक को सड़क तक पहुंचा और तुरंत खनेरी अस्पताल ले गए। यहां पर घायल का उपचार चल रहा है। घायल चालक की पहचान रोशन लाल, निवासी झाकड़ी के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।