फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में अधिकतर संपर्क मार्ग अवरुद्ध,बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। दो दिन से हो रही बारिश और हिमपात से चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग बंद हो गया है। हिमपात से मुख्य मार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए हैं। क्षेत्र में लगातार बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से सरकारी कार्यालयों में काम बाधित हो रहा है। वहीं, चौपाल-शिमला मार्ग पर काफी बर्फ होने से वाहन सड़क पर ही फंस गए हैं। चौपाल की सभी ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। हिमपात से चौपाल क्षेत्र में कई संपर्क मार्ग खिड़की-मड़ोग, पुजारली-माटल, चौपाल-झिन्ना, देवत-कुम्बडा, बमटा, माटल, झोखड पर यातायात ठप हो गया है। चौपाल उपमंडल में शुक्रवार सुबह 7 बजे से बिजली गुल है। बिजली न होने के कारण ठंड में आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दिन के समय बिजली बाधित होने के बाद सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने कहा कि यातायात सामान्य बनाने के लिए जेसीबी, डोजर, टिपर व पर्याप्त मात्रा में मजदूरों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा क्षेत्र में जल्दी सभी सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें