फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्तनगर में तेज रफ्तार कार ने बोलैरो कैंपर को मारी टक्कर

विज्ञापन
दत्तनगर में तेज रफ्तार कार की टक्कर में सड़क पर पलटी बोलैरो कैंपर। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नेशनल हाईवे पांच दत्तनगर के निकट शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही पिकअप को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बोलेरो कैंपर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9:50 बजे रामपुर की ओर से एक कार संख्या एचपी 35-5288 तेज रफ्तार से भद्रास की ओर आ रही थी। दत्तनगर में इस तेज रफ्तार कार ने एक बोलेरो कैंपर संख्या एचपी 06 ए 9483 को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो कैंपर सड़क पर ही पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ओवरटेक की वजह यह हादसा पेश आया है। आल्टो कार का चालक ओवरटेक और स्पीड में होने के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से जा टकराया। पिकअप चालक ने बचने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पुलिस थाना रामपुर में बीर चंद, गांव मोचका, डाकघर खरगा, तहसील निरमंड जिला कुल्लू ने बताया कि शनिवार को ऑल्टो कार ने बोलेरो कैंपर को टक्कर मारी। इस टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। घायलों की पहचान अजय कुमार, पुत्र प्रकाश चंद, अमित कुमार, पुत्र गोविंद सिंह, संध्या, पत्नी अमित कुमार, शकुंतला देवी, पुत्री गोविंद सिंह के रूप में हुई है। ये सभी आनी तहसील के तांदी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने ऑल्टो कार चालक अजय कुमार, पुत्र प्रकाश चंद, गांव तांदी, तहसील आनी, जिला कुल्लू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों की हालत अब ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें