फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागू के पास ट्रक पलटा, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर बुधवार को फागू के समीप एक ट्रक पलट गया, जिससे दो लोग घायल हो गए। परवाणू से रामपुर की तरफ जा रहे इस ट्रक में सेब की खाली पेटियां भरी थीं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एनएच पांच के मोड़ पर गति अधिक होने के कारण यह ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। एनएच पर पलटे इस ट्रक के कारण यहां जाम की स्थिति भी बनी रही। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें