फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट दौड़ रही बसों पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बिना परमिट दौड़ रही दो बसों पर परिवहन विभाग रामपुर ने कार्रवाई की है। विभाग ने शिकंजा कसते हुए दोनों बसों को इम्पाउंड किया है। रामपुर में बिना परमिट के दौड़ रही बाहरी राज्य और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को आरटीओ रामपुर तुला राम की अगुवाई में मंगलवार को पकड़ा गया। जांच के बाद दोनों बसों को विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन विभाग रामपुर की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बिना परमिट पथ परिवहन निगम और हरियाणा रोडवेज की बस को आरटीओ कार्यालय ने मंगलवार को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बस चालकों के पास बस चलाने संबंधी रूट परमिट नहीं था। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बसों को इम्पाउंड किया है।
आरटीओ रामपुर ने बताया कि बिना परमिट दौड़ रही दो बसों को इम्पाउंड किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग इस तरह से बिना परमिट के दौड़ने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें