फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनी राणा को सौंपी एबीवीपी इकाई की जिम्मेदारी

विज्ञापन
रामपुर में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान मुख्य वक्ता डिक्कन ठाकुर और प्रांत सह मंत्री सचिन मौजूद रहे। बैठक में सर्व सहमति से पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

रोनी राणा को इकाई अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं, अर्चना नंदोली सचिव, मीतू सागर छात्रा प्रमुख चुनी गईं। नई कार्यकारिणी में 56 लोगों को दायित्व सौंपे गए। इनमें नव्या, भुवनेश्वर शर्मा, पारुल ठाकुर, बंटी ठाकुर और दीया ठाकुर को उपाध्यक्ष, पंकज शर्मा, चेतन शाक्य, सनी और रितिका को इकाई सह सचिव, सह छात्रा प्रमुख पल्लवी वर्मा, साक्षी ठाकुर, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अमित को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर शिवानी, मीनाक्षी, रितिक शर्मा, रंजना, लोकेश, हरिंद्र, अश्वनी, गुंजन, रूप सिंह गायत्री, निशांत, साक्षी, विक्की, विकास, सपना शर्मा, विनीता ठाकुर, शैलजा, रोबोट ठाकुर, आयुष ठाकुर, साहिल सागर और निशांत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें