फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसडीएम ने किया आनी स्कूल की स्मारिका का विमोचन

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी की स्मारिका का विमोचन करते एडीएम आनी नरेश वर्मा ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी की स्मारिका का एडीएम आनी नरेश वर्मा ने विमोचन किया। स्कूल प्रधानाचार्य जवाहर लाल ठाकुर ने कहा कि शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस स्कूल के होनहारों ने ब्लॉक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों सहित अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल की सभी उपलब्धियों को एक स्मारिका में अंकित किया गया है।
इस वार्षिक पत्रिका में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक लोकेंद्र कुमार, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने संदेश दिया है। इसके अलावा वर्तमान समय में संस्कृत की आवश्यकता सहित भारत स्काउट एंड गाइड आदि विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई है। वार्षिक पत्रिका के विमोचन अवसर पर एसडीएम नरेश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि आनी के हर गांव के छात्र-छात्राएं शिक्षा, खेलों सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनी स्कूल के शिक्षक कुंदन शर्मा को राज्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर फिल्मी, पंजाबी, डांस और पहाड़ी गुलदस्ता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा, उप प्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर, सुबेराम, राकेश, देवी सिंह ठाकुर, नागेश्वर ठाकुर, रचना ठाकुर, स्मृति ठाकुर, सुनीता ठाकुर, बृजलाल, वंती कौंडल, नीरज ठाकुर, धीरज शर्मा, यशवंत ठाकुर, पवन अैर शांता कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें