फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में 9.6 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ठियोग पुलिस ने गश्त के दौरान युवक से 9.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम शनिवार रात को गश्त पर थी। इसी बीच नेशनल हाईवे-5 पर बिजली कार्यालय के समीप रहिघाट से ठियोग बाजार की ओर जा रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर भागने लगा। इस दौरान उसने सड़क किनारे कुछ सामान फेंक दिया। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने युवक को धर दबोचा। पुलिस ने सड़क किनारे फेंके पैकेट को भी उठाया। जांच करने पर पैकेट से 9.6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान लवेश निवासी गांव चौकी, जिला शिमला के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें