फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरैन में चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान, 500 पौधे रोपे

विज्ञापन
सरैन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे 500 पौधे। संवाद
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और लोगों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरैन की एनएसएस इकाई ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान करीब 500 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और लोगों ने भाग लिया।
अभियान का उद्देश्य पौधरोपण को घर-घर तक पहुंचाना है। विद्यार्थियों से अपनी माता के साथ घर या निजी भूमि पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। सामूहिक प्रयासों से 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सरैन, चूड़ेश्वर सेवा समिति और ग्राम पंचायतों समेत विभिन्न संस्थाओं ने अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण में भागीदारी की। इस दौरान उन्हें लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार हिमटा ने अभियान में सहयोग करने वाली संस्थाओं, संगठनों और स्थानीय नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनका नियमित संरक्षण और पालन-पोषण सुनिश्चित करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें