फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय शतरंज की बिसात पर छाए ठियोग के होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी और निजी स्कूली बच्चों ने नामचीन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा से किया प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में तीन दिन स्कूलों की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें ठियोग के निजी और सरकारी स्कूलों के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने नामचीन और रेटिड खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। हालांकि पदक तालिका में यह खिलाड़ी स्थान नहीं बना पाए। ठियोग के धर्माई गांव निवासी कंवर रोनीश सिंह ने टेबल रैंक में रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कंवर संजौली में पढ़ाई कर रहा है। इनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनकी सफलता पर बधाई दी है। डीएवी स्कूल गजेड़ी की अंडर-12 की टीम अंतिम राउंड में तमिलनाडु की वेल्लामल की टीम के साथ पदक तालिका में स्थान बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई। इस टीम में आरव कुठियाला, अंतरिक्ष भारद्वाज, मोक्ष बरेट और श्रेयांश ठाकुर शामिल थे। इसके अलावा सैंज के संतोष पब्लिक स्कूल की टीम ने अपने खेल से लोगों को प्रभावित किया। इस टीम में समर्थ चंदेल दिव्यांगना डोगरा, स्पर्श चंदेल, हार्दिक ठाकुर शामिल रहे। यह टीम भी मोहाली के टीम के साथ अपना अंतिम मैच खेल रही थी। इसके अलावा हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग के अरनब वेक्टा ने अपने सभी नौ मैच जीते। उनके साथ टीम रुद्रांश शर्मा, अंतरिक्ष खाची, शौर्य खीमटा और हिमांशु शर्मा शामिल थे। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के दिग्विजय सिंह कंवर, आरव, सौरव और नमन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-18 में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
अंडर-18 श्रेणी में मुश्किल प्रतियोगिता होने के बावजूद खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। डीएवी स्कूल गजेड़ी की मार्धव वेक्टा, उज्जवल शर्मा, विहान वेक्टा, मल्हार वेक्टा, विदेही ठाकुर, तिशानी शर्मा, सनवी शर्मा और एंजेल शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें