फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तेज रफ्तार कार ने ली बैंक कर्मचारी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छैला सड़क पर पैदल चल रहे कर्मचारी को मारी टक्कर
विज्ञापन

घायल बैंक कर्मचारी ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते छैला-हुल्ली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बैंक कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी कर्मचारी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहन लाल पुत्र माठू राम, उम्र 51 साल, निवासी गांव बागड़ी, तहसील ठियोग, जिला शिमला यूको बैंक की शाखा में चपरासी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वह शुक्रवार को रोजाना की तरह बैंक बंद होने के बाद घर के लिए जा रहे थे। करीब सवा पांच बजे सामने से एक ने हुल्ली की ओर से आते हुए मोहन लाल को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद वह सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान बैंक की एक ओर अन्य महिला कर्मी भी मोहन लाल के साथ थोड़ी आगे चल रही थी। हादसा होने के बाद महिला कर्मी ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय निवासी जगदीश शर्मा ने अपनी गाड़ी से मोहन लाल को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह परिजनों के सुपुर्द किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी अमित ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें