फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर जीरो प्वाइंट में हो वर्षा शालिका का निर्माण

विज्ञापन
नित्थर के जीरो प्वाइंट पर वर्षा शालिका और क्रैश बेरियर लगाने की मांग की उठी मांग। संवाद
विज्ञापन
. ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से की उठाई मांग
विज्ञापन

. संवेदनशील बनी सडक़ पर क्रैश बेरियर लगाना भी जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर जीरो प्वाइंट नित्थर में ग्रामीणों ने वर्षा शालिका के निर्माण की मांग उठाई है। इस सड़क को शहीद डोला राम सड़क के नाम से जाना जाता है। इस सड़क के चौक से रामपुर, निरमंड और नित्थर-लूहरी सड़क का संपर्क है। जीरो प्वाइंट नित्थर पर रोजाना सैकड़ों लोग बसों का इंतजार करते हैं। इस जगह पर रामपुर, निरमंड, शिमला, आनी और कुल्लू की ओर जाने वाले यात्री पहुंचते हैं, लेकिन यहां यात्रियों के बैठने की अभी तक कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोग धूप और बारिश के दौरान बिना छत के बसों के इंतजार में यहां खड़े रहते हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को आती है। इसके अलावा यहां सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से भी उचित बंदोबस्त नहीं हो पाए हैं। सड़क के किनारे क्रैश बैरियर लगाना भी बेहद जरूरी है। एक महीने पहले एक निजी गाड़ी यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और उसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कई बार इस जगह गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में यह स्थान ब्लैक स्पॉट बन गया है। पूर्व बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, संतोष शर्मा, राजीव भारती, अंकुश कश्यप समेत उपतहसील नित्थर के ग्रामीणों ने कहा कि जीरो प्वाइंट पर न वर्षा शालिका की सुविधा है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या को देखते हुए वर्षा शालिका और सड़क पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है ताकि हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन

बैठक में रखा जाएगा मामला
लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने कहा कि जीरो प्वाइंट में जल्द वर्षा शालिका का निर्माण किया जाएगा। वर्षा शालिका के निर्माण और क्रैश बैरियर लगाने का मामला विभाग की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें