फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केदी स्कूल में नवनियुक्त प्रधानाचार्य लोकेंद्र नेगी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केदी में नव नियुक्त प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह नेगी ने पदभार ग्रहण कर लिया। शुक्रवार को विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फूल-मालाओं के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक संक्षिप्त बैठक में विद्यालय के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। प्रधानाचार्य नेगी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और सह शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाना रहेगा। उन्होंने कहा कि बदलते समय के अनुरूप शिक्षा प्रणाली में सुधार लाना आवश्यक है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण मिल सके। विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानाचार्य लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में विद्यालय निश्चित रूप से नई उपलब्धियां हासिल करेगा और क्षेत्र में एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा। विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें