फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुंदरू खड्ड पर 399.40 लाख की लागत से बनेगा पक्का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरू खड्ड पर पुल निर्माण को मिली प्रशासनिक मंजूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। उपमंडल राेहड़ू के दूरदराज गांव जांगलिख के ग्रामीणों की लंबित मांग शीघ्र पूरी होगी। जांगलिख गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने वाले सुंदरू खड्ड पुल के निर्माण को सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। सुंदरू खड्ड पर पुल का निर्माण 399.40 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इससे गांव के सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। सुंदरू खड्ड पर बनाया गया पक्का पुल कई वर्ष पहले टूट गया था। उसके बाद सुंदरू खड्ड पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए अस्थायी पुल बनाया गया था। खड्ड के तेज बहाव से कई बार अस्थायी पुल भी बह गया। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सुंदरू खड्ड को पार कर रहे हैं। ग्रामीण खड्ड पर पक्का पुल लगाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। अब खड्ड पर पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही पुल के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद जांगलिख गांव के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि रोहड़ू उपमंडल का जांगलिख गांव सबसे दूरदराज का क्षेत्र है। लंबे समय से ग्रामीण सुंदरू खड्ड पर पक्का पुल बनाने की मांग कर रहे थे। अब पुल निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति सरकार ने दे दी है। पुल का निर्माण 399.40 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। शीघ्र ही पुल के टेंडर भी आमंत्रित होंगे। उन्होंने बजट स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु व लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें