फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में 120 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मीट, चिकन और खाने के रेट तय, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

उपायुक्त ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के उपभोक्ताओं को उचित दरों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिले में मीट, चिकन, डेयरी उत्पादों और ढाबों में मिलने वाले पके हुए भोजन की अधिकतम खुदरा कीमतें निर्धारित कर दी हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू कर दिए गए हैं।
यह मूल्य निर्धारण हिमाचल प्रदेश होर्डिंग एंड प्रॉफिटियरिंग प्रिवेंशन ऑर्डर 1977 के तहत किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी दुकानदार या विक्रेता निर्धारित दरों से अधिक वसूली नहीं करेगा। सभी दरें कर सहित तय की गई हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शीतल पेय और अन्य ब्रांडेड सामान केवल उनके प्रिंट रेट पर ही बेचे जा सकेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित दरों के अनुसार बकरी या भेड़ का मांस 570 रुपये प्रति किलो, सुअर का मांस 320 रुपये प्रति किलो, ब्रॉयलर चिकन 240 रुपये प्रति किलो और स्किनलेस 270 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। चिकन पेरेंट 230 रुपये और स्किनलेस 250 रुपये प्रति किलो मिलेगा। कच्ची मछली 260 रुपये और तली हुई मछली 400 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। चिकन पकौड़ा 400 रुपये प्रति किलो रहेगा।
पके हुए भोजन में फुल डाइट 120 रुपये और हाफ डाइट 70 रुपये तय की गई है। तवा चपाती 9 रुपये और तंदूरी चपाती 10 रुपये प्रति नग मिलेगी। परांठा 30 रुपये, दाल मखनी 90 रुपये, दाल फ्राइड 70 रुपये और मिक्स वेज 80 रुपये में उपलब्ध होगी। चना पूरी 50 रुपये और पनीर से बने व्यंजन 130 रुपये प्रति प्लेट तय किए हैं। मांस और चिकन की भी निर्धारित दरों पर उपलब्ध होंगे।
स्नैक्स और पेय पदार्थों में समोसा 15 रुपये, चाय 10 रुपये और चना-समोसा 40 रुपये तय किए गए हैं। चाउमीन, थुकपा और मोमो की कीमतें भी निर्धारित कर दी गई हैं, ताकि उपभोक्ताओं को उचित दरों पर भोजन मिल सके।
विज्ञापन

डेयरी उत्पादों में खुला दूध 60 रुपये प्रति लीटर, उबला दूध 65 रुपये प्रति लीटर, पनीर 330 रुपये प्रति किलो और दही 90 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय दरों से अधिक वसूली करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें