फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला में 12 से सजेगा चार दिवसीय जिला स्तरीय होली उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता श्री बेरिंग नाग के सानिध्य में पारंपरिक गीतों पर झूमेंगे ग्रामीण
विज्ञापन


देश-विदेश के हजारों पर्यटक भी बनेंगे पारंपरिक मेले का हिस्सा

उत्सव को लेकर सांगला वैली के सभी होटल पैक

तीन दिनों तक होली के रंग और चौथे दिन सजेगा फाग मेला

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला वैली का चार दिवसीय होली उत्सव 12 से 15 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उत्सव में क्षेत्र की संस्कृति और देव परंपराओं का अनूठा दृश्य देखने को मिलता है। उत्सव से पहले ही वैली के सभी होटल और होमस्टे बुक हो गए हैं। इस उत्सव में किन्नौर जिले के साथ-साथ देश-विदेश से आए पर्यटक शामिल होंगे। वैली में तीन दिन तक होली पर्व मनाया जाएगा, जबकि चौथे दिन बिना रंगों के देवता श्री बेरिंग नाग जी के सानिध्य में फाग मेला सजेगा। प्रशासन ने उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और अन्य सेवाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले के दौरान सांगला बाजार में किसी भी तरह के वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जाएगा। गैस एजेंसी से लेकर गंगारंग तक पहाड़ी की ओर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। लोक निर्माण विभाग और बस अड्डे की धरातल वाली मंजिल में वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। मेले के दौरान पुलिस और होमगार्ड के जवान, उत्सव क्लब की अनुशासन कमेटी के जवान मेले को सुचारु रूप से चलाने में अपनी सेवाएं देंगे। क्षेत्र के लोगों में इस होली पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है। वहीं, पर्यटन कारोबार में जुटे लोगों को भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से अच्छी आमदनी की उम्मीद जगी है। देव परंपरा का निर्वहन करते हुए तीन दिन तक सांगला वैली के विभिन्न इलाकों में होली पर्व मनाया जाएगा। देव संस्कृति से जुड़े नियमों का पालन करते हुए मंदिर कमेटी और ग्रामीण सदियों से चली आ रही परंपराओं का आज भी पूरी श्रद्धा से निभा रहे हैं।

होली उत्सव क्लब सांगला के अध्यक्ष सुंदर नेगी चेथा, कोषाध्यक्ष भूपेश नेगी, सचिव प्रकाश नेगी, वरिष्ठ सलाहकार भाउ सिंह नेगी, बलबहादूर रेपाल्टो और अनूप नेगी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि होली उत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिनों तक होली पर्व रंगों के साथ मनाया जाएगा, जबकि चौथे दिन देवता श्री बेरिंग नाग जी के मंदिर प्रांगण में फाग मेला सजेगा। उन्होंने मेले के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार दिवसीय जिलास्तरीय उत्सव में सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले के दौरान ट्रैफिक प्लान के तहत यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी। मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं। - हरदयाल सिंह, तहसीलदार सांगला


- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें