फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खस्ताहाल नोगली-बरकल सड़क पर खतरों के साये में हो रहा सफर

विज्ञापन
खस्ताहाल नोगली-बरकल सडक़ पर खतरों के साए
विज्ञापन
आठ पंचायतों के हजारों ग्रामीण वर्षों से झेल रहे दिक्कतें
विज्ञापन

एक माह से ठप पड़ा सड़क का कायाकल्प कार्य

सेब बागवानों ने सीजन से पूर्व सड़क की हालत सुधारने की उठाई मांग

22 किलोमीटर सड़क पर हिचकोले खाते हो रहा सफर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की आठ पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली नोगली-बरकल सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। हजारों ग्रामीण रोजाना खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि बीते 15 वर्षों से सड़क की हालत नहीं सुधर पाई है। जगह-जगह गड्ढों में तबदील हुई सड़क पर बारिश के दौरान कीचड़ भर जाता है। कई स्थानों पर हादसों का अंदेशा बना रहता है। 22 किलोमीटर सड़क की वर्षों से लोक निर्माण विभाग सुध नहीं ले रहा। अब सड़क का कायाकल्प कार्य तो शुरू हुआ, लेकिन वह भी बीते एक माह से ठप पड़ा है। ऐसे में क्षेत्र के हजारों लोगों में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। ग्रामीणों खासकर सेब बागवानों ने सेब सीजन से पहले सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।

गौर हो कि नोगली से बरकल करीब 22 किलोमीटर सड़क से उप तहसील तकलेच की आठ पंचायतों के हजारों ग्रामीण और किसान बागवान लाभान्वित होते हैं। क्षेत्र की तकलेच, दरकाली, मुनिश, काशापाट, देवठी, कूहल, नरैण और बाहली पंचायत के हजारों लोग बीते डेढ़ दशक से खस्ताहाल सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। खासकर क्षेत्र के हजारों बागवानों को सेब सीजन के दौरान अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर रोजाना सैकड़ों वाहन और दर्जनों बसों की आवाजाही होती है। खस्ताहाल सड़क पर वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। कई माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने सड़क को चौड़ा करने और कायाकल्प का कार्य तो शुरू किया, लेकिन बीते एक माह से सड़क की मरम्मत का कार्य भी ठप पड़ा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर रोष पनपा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बजट के बावजूद सड़क को सुधारने का कार्य ठप पड़ा है। करोड़ों के बजट के बावजूद कार्य ठप होना विभाग और ठेकेदार की नाकामी को दर्शा रहा है। उन्होंने सेब सीजन से पूर्व इस सड़क की हालत सुधारने की मांग की है, ताकि बागवानों को अपनी नकदी फसलें मंडी पहुंचाना आसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता शोभा राम नोगली से तकलेच सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। तकलेच से मशनू सड़क सुधारने के लिए 24.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। तकलेच से बरकल 11 किलोमीटर और बाहलीधार से मशनू 18 किलोमीटर सड़क को जल्द चकाचक कियाा जाएगा। ठप पड़ा कार्य जल्द शुरू होगा।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें