पदम स्कूल रामपुर के खिलाडिय़ों ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
डंसा में जोन स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर ने जोन स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। विद्यालय के खिलाड़ियों ने खेल और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य पुष्पानंद गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय ने लोकनृत्य, समूहगान, कबड्डी, खो-खो, अभिनय और मार्च पास्ट में प्रथम स्थान हासिल किया। इस आधार पर विद्यालय को अंडर-14 छात्र वर्ग में रामपुर बुशहर जोन का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। प्रधानाचार्य ने उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और टीम भावना को दिया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।