फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा से संबंधित शिकायतों के लिए बनेगा कंट्रोल रूम, नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त

विज्ञापन
रोहडू में मानसून की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू में बरसात और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर समीक्षा
विज्ञापन

पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, वन विभाग को त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में बरसात और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बुधवार को समीक्षा की गई। एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने की। एसडीएम ने बताया कि आपदा से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनेगा। यह कंट्रोल रूम उपमंडल स्तर पर स्थापित किया जाएगा। सभी विभागों को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मशीनरी, वाहनों और उपकरणों की सूची प्रशासन को सौंपने के लिए कहा। साथ ही एसडीएम ने सभी विभागों को किसी भी लापरवाही के प्रति सख्त चेतावनी दी। बैठक में उपमंडल के सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी तैयारियों और कार्ययोजना की जानकारी दी। एसडीएम ने विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने आवश्यक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, राहत-बचाव कार्यों की तैयारी और पर्याप्त जनशक्ति के निर्देश दिए गए। मशीनरी की उपलब्धता तथा संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को भी कहा गया। लोक निर्माण विभाग को सड़कों की आवाजाही सुचारु रखने के निर्देश मिले। जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति और विद्युत बोर्ड को निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश दिए गए। राजस्व, कृषि, बागवानी और स्वास्थ्य विभागों को क्षति प्रतिवेदन व दवाइयों का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन और वन विभाग को आपदा में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया।
विज्ञापन

स्क्रब टायफस से जागरूक रहने की अपील की
बैठक में स्क्रब टायफस से बचाव के लिए भी जागरूक रहने की अपील की गई। लोगों को झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों में जाते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी गई। लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को राहत आश्रय स्थलों की सूची बनाने के निर्देश मिले। उन्हें जर्जर भवनों और खतरनाक पेड़ों का सर्वे कर प्रशासन को रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें