रोहड़ू। क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शुक्रवार शाम पुलिस थाना रोहड़ू में दूसरे गांव के एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने बयान दिया है कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ शिमला ले गया था। वहां उसने उसे दो दिन तक अपने क्वार्टर में रखा। इस दौरान युवक ने उससे बलात्कार भी किया। दो दिन के बाद युवक क्वार्टर वापस नहीं आया। इसके बाद युवती शिमला में अपने रिश्तेदार के घर गई तथा वहां जाकर सारी आपबीती सुनाई। शुक्रवार को युवती अपने भाई के साथ पुलिस थाना रोहड़ू पहुंची तथा युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। राहुल उसे शादी का झांसा देकर शिमला ले गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। युवक शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।