रोहड़ू। चिड़गांव के प्राथमिक स्कूलों की 21वीं खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्र प्राथमिक पाठशाला चिड़गांव ओवर आल विजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे। प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमवाड़ी में किया गया।
वॉलीबाल छात्र वर्ग में चिड़गांव प्रथम व धमवाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में चिड़गांव स्कूल प्रथम व खरोट स्कूल द्वितीय रहा। कबड़्डी के छात्र वर्ग में धमवाड़ी विजेता व मसली स्कूल उप विजेता रहा। छात्रा वर्ग कबड्डी में चिड़गांव प्रथम व खेपटवाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। खो खो छात्र वर्ग में चिड़गांव प्रथम, धमवाड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन छात्र वर्ग में धमवाड़ी प्रथम, चिड़गांव स्कूल द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग बैडमिंटन में चिड़गांव विजेता व धमवाड़ी उपविजेता रहा। लोक नृत्य में पेखा विजेता व लाकाधार स्कूल उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में धमवाड़ी प्रथम और भाषण प्रतियोगिता में सुजल पहले व रविना दूसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे। उन्होंने कार्यक्रम में 21 हजार रुपये देने व स्कूल के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू ने ग्यारह हजार रुपये, पेखा पंचायत की प्रधान प्रेम प्यारी नेगी ने छह हजार, क्रीड़ा संघ छौहारा की उपाध्यक्ष प्रेम बाला मेहता ने तीन हजार, सतपाल चौहान ने पांच हजार रुपये देने का ऐलान किया। कार्यक्रिम में पंचायत प्रधान शमशेर ठाकुर, गांवसारी पंचायत की प्रधान ललिता, सरवन कपटा, प्रधानाचार्य जय पाल भाटिया, ठाकुर सैन, दीपन ठाकुर, महेंद्र शर्मा, बलवंत चौहान, करवातर सिंह, नवल किशोर व मनमोहन सिंह सहित खंड के अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।
फोटो- प्रतियोगिता के सामापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा एवं अन्य