फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी जवानाें ने नदी से निकाला शव

Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत लूहरी-सुन्नी मार्ग पर दो सप्ताह पूर्व सतलुज नदी में गिरे ट्रक से आईटीबीपी के जवानाें ने चालक का शव निकाल लिया है। पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 18 अगस्त को दाड़लाघाट से सीमेंट लोड कर निकला ट्रक लूहरी सुन्नी संपर्क मार्ग पर पटाखरा में सतलुज नदी में जा गिरा।
विज्ञापन

मृतक की पहचान संजय कुमार (44) पुत्र मूसा राम, गांव कनारठू तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बुधवार को कुमारसैन अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कुमारसैन राजेंद्र ठाकुर ने मृतक के परिजनाें को दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें