फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से मकान राख लाखों का नुकसान

Fri, 21 Mar 2014 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगते जगातखाना में बुधवार देर रात आग लगने से एक मकान पूरी तरह स्वाह हो गया है। आग की इस घटना में करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से मकान के छह कमरे पूरी तरह से राख हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित कर आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं आसपास के लोगों ने भी सतलुज से पानी की बाल्टियां लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अग्निशमन का दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मकान मालिक लोचन कुमार ने बताया कि रात के समय जब वे इस मकान के साथ लगते घर में सो रहे थे तो उन्हें अचानक आवाज सुनाई दी। जब वे कमरे से बाहर निकले तो पाया कि साथ लगते घर से आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। मकान के एक एक कमरे में उनका छोटा भाई चंदा सो रहा था। जो आग की लपटों के बीच से होकर बड़ी मुश्किल से बाहर निकलने में कामयाब हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया और पुलिस ने मौके पर आकर आग बुझाने के लिए अग्निशमन को फोन किया। घटना के लगभग पौने घंटे बाद अग्निशमन का दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। आग से करीब 12 लाख रुपये का सोना-चांदी और घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया है। वहीं मकान में लगी लकड़ी भी पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई। आनी के डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि रात के करीब साढ़े दस बजे जगातखाना में आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और अग्निशमन विभाग को सूचित कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुट गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आनी प्रशासन की ओर से एसडीएम नीरज गुप्ता ने बताया कि प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर 15 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें