फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों की समस्याओं पर चरचा की

Sun, 16 Mar 2014 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी विस्थापित कल्याण समिति की बैठक शनिवार को अनशन स्थल पर हुई। इसमें निचार के विस्थापितों ने भी भाग लिया। बैठक में विस्थापितों और प्रभावितों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में चरचा की गई। वहीं प्रभावितों का कहना है कि 16-8-2013 को प्रबंधन विस्थापितों के साथ बैठक की गई थी। इसमें यह आश्वासन दिया गया था कि आने वाले तीन माह में समस्याओं का समाधान किया जाएगा, लेकिन परियोजना प्रबंधन की ओर से आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रबंधन नाथपा से लेकर झाकड़ी तक सभी विस्थापित परिवारों को आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते 22 साल से चल रहा प्रभावितों का आंदोलन आज भी जारी है। जो भी परिवार परियोजना से विस्थापित हुए हैं, आज वे दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। विस्थापित कल्याण समिति ने जहां भी परियोजना बन रही है, उन लोगों को आगाह किया कि उनके साथ भी परियोजना इस तरह के झूठे फैसले कर सकती है तथा उन विस्थापितों के भविष्य से खेल सकती है।
शनिवार को क्रमिक अनशन के चलते पूरा एक महीना हो गया है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक परियोजना प्रबंधन की ओर से उनके साथ कोई बात नहीं की गई है। शनिवार को अनशन पर राम गोपाल, अशोक नेगी, दौलत राम और अजय बैठे हैं। इस मौके पर झाकड़ी के पूर्व प्रधान हरी दास राठौर, सतीश शर्मा, बिशना भंडारी, बीडीसी झाकड़ी गोपी चंद नेगी, भगत राम भारती, होशियार सिंह नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें