फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में यातायात ठप, बत्ती गुल

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)। शनिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण किन्नौर जिले में यातायात सेवाएं पूर्ण रूप से ठप हो गई हैं। जगह-जगह चट्टानें गिरने से एनएच पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग को बहाल करने का काम तक शुरू नहीं हो पाया है। इधर, रिकांगपिओ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के चलते बिजली आपूर्ति भी बंद पड़ी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के एनएच-22 पर पागल नाला, लाल ढांक तथा शोंगठोंग में मार्ग पर भारी चट्टानें और मलबा गिरा है, जिससे एचएन पर यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया है। सड़क बंद बंद होने से किन्नौर जिला देश से कट चुका है। इसके अलावा नेशनल हाइवे पर जगह-जगह चट्टानों और ल्हासों का गिरना लगातार जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण अभी तक मार्ग को बहाल करने का काम तक शुरू नहीं हो पाया है। बारिश से रिकांगपिओ सहित किन्नौर के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ी है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। उधर, इसके बारे में सीमा सड़क संगठन के ओसी एचआर वनराज का कहना है कि जब तक बारिश थम नहीं जाती, सड़क को बहाल करने का काम शुरू नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण लगातार चट्टानों और ल्हासों का गिरना जारी है। ऐसे में काम शुरू करना खतरे से खाली नहीं है। मौसम साफ होते ही सड़क को बहाल करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें