फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में लेक्चरर की मौत

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भद्राश के पास आल्टो कार खाई में गिर गई। रविवार देर रात हुए हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलदेव सिंह निवासी धरटा (शोली) ननखड़ी के रूप में हुई है। वह सीनियर सेकेंडरी स्कूल देलठ में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता थे।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर की तरफ जा रही कार नंबर एचपी 06-4360 रविवार देर रात भद्राश के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक बलदेव सिंह की मौके पर मौत हो गई। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को रात को ही खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। शव निकालने में अग्निशमन कर्मचारियों सुखचंद नेगी, अशोक कुमार, संसार चंद, राजेंद्र और यशपाल ने सहयोग किया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रामपुर पुलिस थाना के एएसआई जगत सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बलदेव गाड़ी में अकेले थे। उन्होंने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। सूचना के मुताबिक बलदेव रात को अपने गांव को किसी मरीज को लाने जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी खाई में लुढ़क गई और वह सदा के लिए मौत के आगोश में सो गए। उधर, शिमला जिला प्रवक्ता संघ के महासचिव यशपाल ठाकुर, अजीत सिंह, अमीन नेगी, रूप सिंह, सचिन शर्मा, रतन गुप्ता, डीडी शर्मा, संजय शर्मा, वीरेंद्र नेगी, पीपी दुल्टा, एसपी कनैन, केएन शर्मा, ज्ञान चंद भलैई, अभिष्यंत मेहता समेत अन्य प्रवक्ताओं ने सड़क हादसे में प्रवक्ता के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें