फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रमा पीणी बोतला’ पर जमकर धमाल

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कालेज रामपुर की थ्री स्टार एसोसिएशन (आनी, नित्थर, दलाश)ने सोमवार को नए छात्रों के स्वागत में फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत कर नए छात्रों का स्वागत किया। इस मौके पर निरमंड पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद छात्रों ने कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में लोक गायक सुनील वर्मा, सुशील वर्मा तथा विक्की राठौर ने रंग जमाया। उन्होंने गोली मारो दुनिया को मस्त बाबा रहने का..., रमा पीणी बोतला..., कालिया आरो हांडो..., बोतला फूटी हाय रे..., रोहड़ू मेले के जाणा...आदि गीतों पर छात्रों को देर शाम तक नचाया। अजय नेगी ने सभी गायकों को म्यूजिक देने में मदद की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को जीवन में मौज मस्ती के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, ऐसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह, उपाध्यक्ष रीना ठाकुर, महासचिव आशीष तथा शिल्पा सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें