फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें मानो वरना उग्र आंदोलन

Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत मेंटेनेंस वर्कर्स ने प्रबंधन को दो टूक कहा है कि अगर उनकी मांगें जल्द न मानीं गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मांगों को लेकर मैदान में उतरे वर्कर्स का क्रमिक अनशन वीरवार को 50वें दिन में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन

रामपुर में पत्रकारों से बातचीत में किसान सभा के जिला शिमला अध्यक्ष बिहारी सेवगी, मेंटेनेंस वर्कर्स यूनियन के सचिव नरेंद्र कुमार देष्टा, रविंद्र पटियाल और खुशी राम ने कहा कि वर्कर्स अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों को पूरा न करना उनके साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने मांग की कि प्रबंधन मेंटेनेंस कार्य का नया ठेका होने पर वर्तमान में काम कर रहे मजदूरों को ही काम पर रखने की मांग को जल्द पूरा करे। नया ठेका होने पर ठेकेदार के साथ होने वाले एग्रीमेंट में भी इस शर्त को शामिल किया जाए। इसके अलावा श्रम कानूनों को भी प्रबंधन सख्ती से लागू करवाए। इसमें मजदूरों को मेडिकल, सुरक्षा तथा रहन-सहन की बेहतर व्यवस्था हो। जब तक यह मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक क्रमिक अनशन निरंतर चलता रहेगा। इस मुख्य मांग को मनवाने के लिए मजदूर भविष्य में उग्र आंदोलन करेंगे। इतना ही नहीं, मांग को लेकर रामपुर प्रोजेक्ट में भी काम बंद किया जाएगा। इस संबंध में प्रबंधन को एक-दो दिन में लिखित ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें